Politics of Maharashtra : संजय राउत ने एकनाथ शिंदे गुट पर साधा निशाना

मुंबई। शिवसेना की आतंरिक कलह लगातार बढ़ती जा रही है। उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद से हट गये हैं, पार्टी दो धड़ों में बंट गई है अब शिवसेना के नेतृत्व को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों, सांसदों पर तीखा हमला बोला है। संजय राउत ने कहा कि है यह असली नकली का मामला है। ये शिवसेना बाला साहेब जी की है। ये नकली लोग, हमसे टूटे और फूटे हुए लोग यह भी कह सकते हैं कि हमने ही शिवसेना में बाला साहेब जी को भी लिया था। ये कुछ भी कह सकते हैं। ये यह भी कहते हैं कि उद्धव ठाकरे को हमने ही शिवसेना प्रमुख बनाया था।

संजय राउत ने आगे कहा कि हम उनकी मानसिक अवस्था समझ सकते हैं। कानून नियम हमारे साथ है। हमें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा। हमारे देश की न्याय व्यवस्था अभी जिंदा है, सुप्रीम कोर्ट यह साबित करके दिखाएगा। बीजेपी के साथ हमने गठबंधन नहीं तोड़ा था। इस पर ये बात नहीं करते। 2019 में भी हमने साथ नहीं छोड़ा बल्कि उन लोगों ने शिवसेना को छोड़ा है। संजय राउत ने ट्वीटर पर उद्धव ठाकरे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि संसार में सबसे आसान काम अनके को धोखा देना है। संजय राउत ने भाजपा पर शिवसेना को तोड़ने की साजिश रचने के आरोप लगाये हैं।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा