Site icon Thenews15.in

राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी 19 जून को 56 साल के हो गए। देश के कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी दलों में से एक है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी की तारीफ की और दावा किया कि 2029 में केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनेगी।

 

2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएंगे- राउत

 

राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत ने कहा, “राहुल गांधी देश के नेता हैं। वो एक लोकप्रिय नेता हैं। राहुल संघर्ष करते हैं जिसकी आज जरूरत है। राहुल सच बोलते हैं। राहुल गांधी की लीडरशिप ने ही मोदी जी को सबसे बड़ा चैलेंज खड़ा किया है। 2029 में हम राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएंगे। मैं आपको बोल रहा हूं। ये मोदी और शाह को मालूम है. इसी डर की वजह से तोड़ का काम चल रहा है। आज उनका जन्मदिन है इसलिए पूरा देश उनको शुभकामनाएं दे रहा है।

 

 

ये सब बिके हुए लोग हैं- संजय राउत

 

संजय राउत ने शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ”ये सब बिके हुए लोग हैं. पैसे के पीछे पागल हो गए हैं। उनकी न कोई निष्ठा है और न ही ईमानदारी है. हमें पता है कि यह गद्दार सांसद कहां छुपे हुए हैं, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

 

 

सुप्रिया सुले ने भी राहुल गांधी को दी बधाई

 

एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।  उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपकी लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करती हूँ. आने वाला साल आपके लिए स्वस्थ और मंगलमय हो!

Exit mobile version