कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा संजय राउत ने बहुत बड़ा दावा किया है। पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर राउत ने कहा कि इससे कुछ नहीं होगा। यहां के राजनीतिक दल लड़ने के लिए सक्षम हैं। कांग्रेस पार्टी ने नीट पेपर लीक के मामले में देश भर में प्रदर्शन किया है। संजय राउत ने कहा, “अभी-अभी किसी ने मुझे दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में जो मीटिंग हुई उसका फोटो भेजा है. उसके बाद ये दीपके यहां आया ऐसा लोग बोलते हैं। उस बारे में मैं जानकारी ले रहा हूं। मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं। लोगों ने कुछ जानकारी मेरे तक पहुंचाई है।
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

