हरियाणा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले इन कर्मचारियों ने अपनी प्रदेशव्यापी हड़ताल को 18 अगस्त तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार (17 अगस्त) को पानीपत में कर्मचारियों ने अपना विरोध जताने के लिए एक बेहद अनोखा और उग्र तरीका अपनाया, जिसका सीधा असर आम जनता और यातायात व्यवस्था पर पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकजुट हुए. विरोध प्रदर्शन करते हुए ये कर्मचारी कूड़े से भरा एक बड़ा डंपर लेकर सीधे पानीपत के संविधान चौक पहुंच गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोशित कर्मचारियों ने डंपर में भरा सारा कूड़ा बीच सड़क पर उड़ेल दिया। देखते ही देखते मुख्य सड़क पर कूड़े का विशाल ढेर लग गया और पूरे इलाके में भीषण दुर्गंध फैल गई. मुख्य मार्ग पर कूड़ा फैलने की वजह से हमेशा व्यस्त रहने वाले जीटी रोड (GT Road) पर वाहनों की रफ्तार थम गई और भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु करवाया. इसके बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय की ओर बढ़ गए।
18 अगस्त को मनाएंगे ‘विश्वासघात दिवस’

