संग्रामपुर: जीविका कार्यालय में जीविका कैडर करेंगे तालाबंदी

मोतिहारी। बिहार जीविका संघ के तत्वाधान में प्रखंड के जीविका कैडरों की बैठक रविवार को जिले के संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय के सियाराम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता आदित्य कुमार सहनी ने किया। इस दौरान प्रखंड स्तर पर एक कमिटि का गठन हुआ।जिसमें सर्वसम्मति से दस सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। कैडरों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख मांगो में जीविका कैडरों को पच्चीस हजार मानदेय,मानदेय कन्ट्रब्यूशन सिस्टम पर रोक लगाने,सभी जीविका कैडरों को नियुक्ति पत्र देने के साथ परिचय पत्र उपलब्ध करवाने,काम से हटाने की बार बार मिल रही धमकियों पर रोक लगाने,कैडरों को क्षेत्र भ्रमण के लिए भत्ता देने समेत दस मांग शामिल हैं। बैठक में सर्वसम्मति से जीविका कैडर फरीदा खातून को अध्यक्ष,रौशनी देवी सचिव,अप्पू देवी को सचिव,ज्योति कुमारी को उपाध्यक्ष,रंजू देवी को उप सचिव बनाया गया।साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि मांगों पर विचार नहीं होने पर संग्रामपुर सीएलएफ में ताला बंदी किया जाएगा। बैठक कपिल देव कुमार,शशि भूषण कुमार,अरमान अली,मधुसूदन कुमार,राजीव कुमार सिंह,सीमा कुमारी, कलामुद्दीन आलम समेत कई मौजूद थे।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : तो प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

    Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : तो प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

    तानाशाही वाला तर्क

    तानाशाही वाला तर्क

    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    जयंती पर याद किये गये शहीद -ए-आजम भगत सिंह

    जयंती पर याद किये गये शहीद -ए-आजम भगत सिंह

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड में श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप, श्रमिकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड में श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप, श्रमिकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका

    ‘पंडित होई सो हाट न चढ़ा’

    ‘पंडित होई सो हाट न चढ़ा’