“सनातन पर हमले हो रहे हैं, लेकिन वह खतरे में नहीं”

सनातन महाकुंभ में बोले बाबा बागेश्वर

दीपक तिवारी

 पटना । चर्चित कथा वाचक और बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि “सनातन धर्म खतरे में नहीं है, लेकिन उस पर बार-बार हमले जरूर हो रहे हैं।”

बाबा बागेश्वर ने बिहार के साथ अपने गहरे संबंध को याद करते हुए कहा कि यह राज्य सिर्फ भूमि नहीं, ज्ञान, नीति और माता सीता की धरती है। उन्होंने कहा, “बिहार का कर्ज मैं कभी नहीं भूल सकता। दुनिया में पहली बार बिहार के तड़ित पालि मठ में 12 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ बैठकर मेरी कथा सुनी थी।”

उन्होंने गांधी मैदान की चर्चा करते हुए बताया कि आयोजन को लेकर पहले अनुमति नहीं दी गई थी, क्योंकि बीच में अव्यवस्था की आशंका थी। लेकिन आयोजन अंततः सफल रहा और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

राजनीति से दूरी, राम नीति से जुड़ाव:

 

 

धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “हम राजनीति नहीं, राम नीति के चक्कर में हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश के सभी लोग जातिवाद से ऊपर उठें और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित हों।”

उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही उन्हें बिहार आने की सूचना मिली, वे बिना किसी संकोच के तुरंत यहां चले आए क्योंकि “बिहार से आत्मीय नाता है।”

 

बिहार को किया नमन:

 

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन के दौरान बिहार की भूमि को बार-बार प्रणाम किया और कहा कि बिहार ने ना केवल शिक्षा दी, बल्कि समाज को सही दिशा देने वाली नीति और नैतिकता भी दी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वे राम के आदर्शों को अपनाएं और धर्म के प्रति निष्ठावान रहें।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी