सम्राट चौधरी ने पेश किया 45,512 करोड़ का अनुपूरक बजट

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत होते ही रूपौली विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने सबसे पहले शपथ लिया। इसके बाद बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 45,512 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। वहीं, विरोधी दलों के नेताओं ने बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार को घेरा और कार्यवाही शुरू होने से पहले ही वाम दलों के नेताओं ने बिहार विधानमंडल परिसर में ही मार्च निकाला।

मानसून सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 47,512 करोड़ रुपये का अनुपूरक व्यय बजट सदन के पटल पर रखा। इसमें 25,551 करोड़ रुपये वार्षिक स्कीम मद में प्रस्तावित हैं। 21,954 करोड़ रुपये स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में तथा 5.7284 करोड़ रुपये का प्रावधान केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में किया गया है।

चालू वित्तीय वर्ष 2024-24 में वार्षिक स्कीम के राज्य स्कीम मद में कुल 12,684 करोड़ रुपये का योजनावार प्रावधान किया गया है। इनमें सर्वाधिक 2098 करोड़ रुपये सड़क एवं पुल परियोजनाओं के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। बिहार में इन दिनों पुलों के गिरने, धंसने और जर्जर होकर झुकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसमें बजट के इस प्रावधान से काम किया जाएगा।

इस बार अनुपूरक बजट में सबसे ज्यादा 1350 करोड़ रुपये ऊर्जा प्रक्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के विकास के लिए रखे गए हैं। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 885 करोड़ रुपये मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं चिकित्सकीय संस्थान के निर्माण के लिए रखा है। सरकार ने 670 करोड़ मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, 584 करोड़ सिंचाई सृजन, 525 करोड़ मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, 400 करोड़ रुपये बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नाम पर रखे हैं।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?