समस्तीपुर : पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या

 मचा बवाल, पुलिस ने दो को पकड़ा

 समस्तीपुर। समस्तीपुर के हलई थाना के ररियाही गांव में हत्या की घटना हुई है. शनिवार की रात बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रामचंद्र सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजेश कुमार सिंह रोज की तरह रात को घर से खाना खाकर सोने के लिए अपने पोल्ट्री फार्म पर जा रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चार गोली मारकर मौके से फरार हो गए. गोली की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए उसे पटना ले जा रहे थे जहां बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
रविवार की सुबह घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर समस्तीपुर-हाजीपुर मार्ग को पनसलवा चौक के समीप जाम कर किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रहे आपराधिक घटना से हमलोग दहशत में हैं. पुलिस का इकबाल बिल्कुल खत्म हो चुका है. वहीं, आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और आम लोगों की सुरक्षा की मांग कर रहे थे. बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही हलई थाना क्षेत्र में मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
इस घटना को लेकर एसपी ने बताया कि राजेश कुमार सिंह घर से एक किलोमीटर की दूरी पर अपने पोल्ट्री फार्म में जा रहे थे. फार्म से करीब 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया. अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है. दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!