समस्तीपुर : वक्फ संपत्ति को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने का आदेश

 चिपकाई गई नोटिस

समस्तीपुर। जिले के दादपूर में स्थित वक्फ भूमि पर जबरन कब्जा के एक मामले में ट्रिब्यूनल न्यायालय ने अपने फैसले में उसे खाली करने का आदेश जारी किया है। इसी आलोक में आज उप निदेशक अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय ने स्वयं न्यायलय द्वारा इविक्शन नोटिस को अतिक्रमण स्थल पर जा कर चिपकाया। मामले की जानकारी देते हुए श्री राय ने बताया के दादपुर में चकनूर मस्जिद के वक्फ भूमि पर बिहार सरकार द्वारा वक्फ विकास योजना के तहत मल्टी परपस हॉल बन रहा है और इस वक्फ संपत्ति का कुछ हिस्सा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था और जिसकी सुनवाई वक्फ ट्रिब्यूनल में चल रहा था। अब ट्रिब्यूनल में सुनवाई के बाद फैसला आ गया है के इस भूमि पर अवैध कब्जा है जिसी 40 दिन के अंदर खाली करवाया जाए। यदि अतिक्रमणकारी ने स्वयं इसे नहीं हटाया तो उनपर कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर इस वक्फ भूमि के मुतवल्ली मजहर इमाम मुन्नू,सदस्य मो शकील, समस्तीपुर औकाफ कमिटी के अध्यक्ष कफील एजाजी भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश