समस्तीपुर: इंटर परीक्षार्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी

समस्तीपुर: जिले में शुरू हुई बारहवीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन, पहली पाली में घने कोहरे और ट्रैफिक जाम के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएँ परीक्षा केंद्र तक समय पर नहीं पहुँच सके। मात्र दो-चार मिनट की देरी के चलते उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया।
इसी दौरान आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सुरक्षा कर्मियों द्वारा छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।
इस घटना के विरोध में एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) समस्तीपुर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से उनके आवास पर जाकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही, ईमेल के माध्यम से बोर्ड काउंसिलिंग, पुलिस कप्तान, अपर मुख्य सचिव और अनुमंडल पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी और तत्काल जाँच कर कार्रवाई करने की माँग की।
एनएसयूआई ने प्रशासन को सोमवार तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा मंगलवार को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिनव अंशु, उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, हिमांशु शेखर और अभिषेक कुमार उर्फ राजा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं