समस्तीपुर बॉयलर ब्लास्ट: मृतकों की संख्या बढ़कर चार

 एक की हालत नाजुक

 प्राथमिकी दर्ज, जांच के लिए एफएसएल टीम तैनात

समस्तीपुर। जिले के पूसा प्रखंड के वैनी थाना क्षेत्र स्थित एलुमिनियम फैक्ट्री में बुधवार दोपहर हुए बॉयलर ब्लास्ट में मृतकों की संख्या दो से बढ़कर चार हो गई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल चार कर्मियों में से दो ने देर रात डीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें वैशाली जिले के किशनपुर गांव निवासी जतिन ललित कुमार (40) और दरभंगा जिले के कबीरचक मथुरापुर गांव निवासी ज्योति साह (40) शामिल हैं।

अन्य घायलों में बंगाल के हुगली जिले के राजबल्लव भगत खतरे से बाहर बताए गए हैं, जबकि पुसा के दिगंबरा गांव निवासी पवन कुमार सिंह की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। वह समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।

घटना का विवरण:

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एलुमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट हुआ, जिसमें दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को आनन-फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया गया था।

प्राथमिकी और जांच की प्रक्रिया शुरू:

वैनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने मृतकों की पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि एफएसएल की टीम जल्द ही घटनास्थल पर जांच करेगी। सुरक्षा कारणों से प्लांट में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं, अंचलाधिकारी के आवेदन के आधार पर फैक्ट्री के मालिक और मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?