ईद पर समस्तीपुर प्रशासन अलर्ट

 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ निगरानी जारी

समस्तीपुर। ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:

जिले के सभी अनुमंडलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जो 30 मार्च की सुबह से 1 अप्रैल की शाम तक सक्रिय रहेंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 325 दंडाधिकारी, 301 पुलिस पदाधिकारी, 1425 सशस्त्र बल और 390 लाठी बल के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस बल को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड और ड्रैगन लाइट से लैस किया गया है।

प्रमुख स्थानों पर विशेष चौकसी:

समस्तीपुर अनुमंडल: 113 दंडाधिकारी, 113 पुलिस पदाधिकारी, 565 सशस्त्र बल, 65 लाठी बल

नगर एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र: 23 चिन्हित स्थानों पर 23 दंडाधिकारी, 23 पुलिस पदाधिकारी, 115 सशस्त्र बल

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र: 16 स्थानों पर 16 दंडाधिकारी, 16 पुलिस पदाधिकारी, 75 सशस्त्र बल

रोसड़ा अनुमंडल: 93 दंडाधिकारी, 83 पुलिस पदाधिकारी, 430 सशस्त्र बल, 80 लाठी बल

दलसिंहसराय अनुमंडल: 60 दंडाधिकारी, 51 पुलिस पदाधिकारी, 280 सशस्त्र बल, 75 लाठी बल

सोशल मीडिया पर पैनी नजर:

सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ पोस्टों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य और आपूर्ति सेवाएं भी अलर्ट:

सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। चिकित्सक दलों को एम्बुलेंस के साथ तैनात किया गया है। साथ ही जल और विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए कार्यपालक अभियंताओं को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

संपर्क सूत्र:

जिला नियंत्रण कक्ष: 06274-222301

समस्तीपुर अनुमंडल: 06274-222099

रोसड़ा अनुमंडल: 06275-222244

दलसिंहसराय अनुमंडल: 06278-295211

पटोरी अनुमंडल: 06278-234424

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश