शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन

समस्तीपुर। आज इंकलाबी नौजवान सभा ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर छात्र युवा हुंकार मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार, कार्यालय सचिव राहुल राय, महेश कुमार, रोहित कुमार, मधुकर कुमार, गौरव कुमार, रंजन कुमार, कुंदन कुमार, सुरेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, चंदन कुमार और भाकपा माले उजियारपुर प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान समेत कई युवा शामिल हुए।

भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक:

मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि वे समाजवादी भारत का सपना देखने वाले दूरदर्शी विचारक थे। उनका बलिदान केवल गुलामी से मुक्ति के लिए नहीं, बल्कि समानता, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए था।

वर्तमान सरकार पर साधा निशाना:

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज जब भाजपा और मोदी सरकार लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों को कुचल रही है, जब अडानी-अंबानी देश के संसाधनों को लूट रहे हैं, तब भगत सिंह के विचारों को अपनाना और उनकी राह पर चलना और भी जरूरी हो गया है।

इंकलाब जिंदाबाद के नारे गूंजे:

मार्च के दौरान “इंकलाब जिंदाबाद” और “साम्राज्यवाद मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और युवाओं से जागरूक होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई में शामिल होने की अपील की।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक