सलमान खुर्शीद का बयान दुर्भाग्यपूर्ण व घोर आपत्तिजनक : सुरेन्द्र कुमार सिंह

 कांग्रेस का एक मात्र मकसद देश के अंदर और बाहर भारत को बदनाम करना

लोकतंत्र व संविधान को खतरे में बता कर कांग्रेस देश में स्थिरता पैदा करने की गढ़ रही है नैरेटिव

नई दिल्ली। भाजपा के  नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बंग्लादेश को लेकर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और घोर आपत्तिजनक बताया है। अपने बयान में खुर्शीद ने कहा है कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है। उनका यह बयान कतई स्वीकार करने योग्य नहीं है।

श्री सुरेन्द्र ने कहा कि शिक्षाविद मुजीबुर रहमान की किताब ‘शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स’ की लॉन्चिंग के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद का कश्मीर का राग छेड़ना कांग्रेस के उस एजेंडे का हिस्सा है, जिसके तहत कांग्रेस लगातार जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 A के खात्मा का विरोध करती रही है।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण आदि को लेकर जहां कांग्रेस पिछले कुछ वर्षों से गलत नैरेटिव गढ़ रही है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताने व संवैधानिक संस्थाओं, जांच एजेंसियों, चुनाव आयोग, ईवीएम आदि पर सवाल उठा कर पूरे देश में अविश्वास का माहौल बनाना चाहती है। टुकड़े-टुकड़े गैंग, भारत विरोधी ताकतों व नरेंद्र मोदी विरोधियों के जरिए कांग्रेस भारत में अस्थिरता पैदा करना चाहती है।
श्री सुरेन्द्र ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जहां विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोल कर भारत की प्रतिष्ठा गिराने से कोई परहेज नहीं है, वहीं उनके अन्य नेताओं व इंडी गठबंधन का भी एकमात्र मकसद अफवाह और भरम फैला कर देश के अंदर और बाहर भारत को बदनाम करना है। देश की जनता को ऐसे नेताओं के बयानों व साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?