सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुरुप’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

तिरुवनंतपुरम| दुलकर सलमान अभिनीत बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म ‘कुरुप’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘कुरुप’ का निर्देशन श्रीनाथ राजेंद्रन ने किया है और यह केरल के मोस्टवांटेड अपराधी सुकुमारा कुरुप की कहानी है, जो अपनी मौत की कहानी लिखकर बीमा के पैसे का गबन करने के लिए एक फिल्म प्रतिनिधि चाको की हत्या कर फरार है।

पुलिस के अनुसार ‘कुरुप’ एक जर्मन अपराध-उपन्यास से प्रभावित था और उसने बीमा क्लेम पाने के लिए अपनी मौत की पटकथा लिखने की कोशिश की थी।

दावा 8,00,000 रुपये का था। फिल्म प्रतिनिधि चाको देर रात बस का इंतजार कर रहे थे, कुरुप ने उन्हें अपनी कार में लिफ्ट देकर मार डाला। सुकुमार कुरुप कथित तौर पर विदेश भाग गया है, जबकि उसके दो सहयोगियों – ड्राइवर पोनप्पन और बहनोई भास्कर पिल्लई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

सुकुमार कुरुप अभी भी जनवरी 1984 से फरार होने की सूची में है और चाको हत्याकांड राज्य के न्यायिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले मामलों में से एक है।

फिल्म 28 मई, 2021 को ही सिनेमाघरों में पहुंचने वाली थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण देरी हुई। 35 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जा रहा है और निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म यूएस, यूके और कनाडा के साथ-साथ खाड़ी देशों और सिंगापुर में रिलीज होगी।

यह फिल्म एम-स्टार एंटरटेनमेंट्स के साथ दलकर सलमान की वेफरर फिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म की शूटिंग केरल, मुंबई, दुबई, मंगलुरु, मैसूर, गुजरात और अहमदाबाद में हुई है।

दलकर सलमान के अलावा, कलाकारों में इंद्रजीत सुकुमारन, सनी वेन, शाइन टॉम चाको, शोभिता धूलिपाला और भरत श्रीनिवासन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Related Posts

52वे जन्मदिन पर ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती किया याद!  
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

90 के दशक की आइकॉनिक अभिनेत्री दिव्या भारती…

Continue reading
राजपाल यादव को अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में शामिल होंगे!
  • TN15TN15
  • February 16, 2026

नई दिल्ली। 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

  • By TN15
  • March 10, 2026
मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

  • By TN15
  • March 10, 2026
अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

  • By TN15
  • March 10, 2026
बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

  • By TN15
  • March 10, 2026
सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना