बोले ओवैसी- एक दिन हिजाबी PM बनेगी…; CM योगी की टिप्पणी पर कहा- देश का कोई धर्म नहीं

हिजाब विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज से हुई। जब कॉलेज में पढ़ने वाली छह छात्राओं को हिजाब पहनकर आने से मना कर दिया गया। छात्राएं कॉलेज प्रशासन के इस फरमान के खिलाफ धरने पर बैठ गई।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। कर्नाटक के एक कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस देश में एक दिन हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी। साथ ही उन्होंने योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश का कोई धर्म नहीं होता है।
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें वो एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हमारी बच्ची अगर यह फैसला करती हैं कि अब्बा अम्मी मैं हिजाब पहनना चाहती हूं और उनके अब्बा अम्मी भी यह आजादी देते हुए बोलेंगे बेटी पहन, देखता हूं कि तुझे कौन रोकता है। आगे उन्होंने कहा कि हिजाब पहनकर बच्ची कॉलेज भी जाएगी,  डॉक्टर भी बनेंगी, कलेक्टर भी बनेंगी, एसडीएम भी बनेंगी और बिजनेस भी करेंगी। एक दिन याद रखना, शायद मैं जिंदा नहीं रहूंगा, देखना एक दिन एक बच्ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री भी बनेंगी। वहीं ओवैसी ने मीडियाकर्मियों से बात करने के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कि देश शरीयत से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनेकता में एकता है। अनेकता के मायने यह हैं कि एक साइज़ सभी के लिए उचित नहीं होगा। भारत देश में कई संस्कृति है और आर्टिकल 29 एक मौलिक अधिकार है। जिसमें कहा गया है कि हर व्यक्ति को अपनी संस्कृति का पालन करने का अधिकार है। आप इसका उल्लंघन कैसे कर सकते हैं। यह देश एक राष्ट्र जरुर है लेकिन इसमें कई संस्कृति है।
बता दें कि हिजाब विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज से हुई। जब कॉलेज में पढ़ने वाली छह छात्राओं को हिजाब पहनकर आने से मना कर दिया गया। छात्राएं कॉलेज प्रशासन के इस फरमान के खिलाफ धरने पर बैठ गई। इसके बाद यह विवाद कर्नाटक के दूसरे कई जिलों में फ़ैल गया। कई जगहों पर छात्र छात्राओं के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। इतना ही नहीं लड़कियों के हिजाब पहनने के जवाब में कुछ लड़के कॉलेज कैंपस में भगवा शॉल ओढ़कर भी पहुंचे। हिजाब विवाद के कारण कर्नाटक में  11वीं और 12वीं के स्कूल-कॉलेज को 16 फ़रवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। पिछले गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब मामले में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अगले आदेश तक स्कूल कॉलेज में ड्रेस के अलावा स्कार्फ, हिजाब, धार्मिक झंडे जैसे अन्य कपड़ों और प्रतीकों पर रोक जारी रखने के लिए कहा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ याचिका दायर की गई और तुरंत सुनवाई करने की गुजारिश की गई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज