बोले OP राजभर – योगी को गद्दी से उतार कर वहां भेजेंगे, जहां भीख मांगने की दी जाती है ट्रेनिंग  

द न्यूज 15 

लखनऊ।  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर   Rajbhar) अपनी जनसभाओं के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हैं। 23 फरवरी को गाजीपुर एक सभा को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने सीएम योगी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि योगी को गद्दी से हटाकर वहां भेजेंगे जहां भीख मांगने की ट्रेनिंग दी जाती है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, ओपी राजभर गाजीपुर में सपा (SP) गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जो कुछ भी सदन में कहते थे, उस पर हम कुछ नहीं कहेंगे। आपको लखनऊ की गद्दी से उठाकर वहां भेजेंगे, जहां भीख मांगने की ट्रेनिंग दी जाती है। ओपी राजभर के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी भाषा पर सवाल उठाया है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया : मिलन सिंह का नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि आप हमेशा से ही ऐसे थे या अखिलेश यादव के साथ जाकर ऐसे हो गए हैं? साबिर शेख नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट आया, ‘ संवैधानिक पद पर बैठे सीएम के लिए इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करना बेहद गलत है।’ रमन नाम के एक यूजर लिखते हैं – हमेशा शालीन भाषा में बात करने वाले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने गठबंधन के साथ ही को कुछ सिखाते नहीं है क्या?
अर्पित कुमार नाम के एक यूजर लिखते हैं कि पहले आप अपनी सीट बचा लीजिए फिर योगी आदित्यनाथ को भीख वाले सेंटर पर भेजिएगा।। प्रेम सिंह नाम के यूजर ने कमेंट किया कि, ‘ सीएम के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से पहले आपको कई बार सोचना चाहिए था।’ अहमद अंसारी नाम के एक ट्विटर यूजर हंसने वाली इमोजी के साथ लिखते हैं कि ये भीख मांगने वाली ट्रेनिंग दी कहां जाती है?
सूरज नाम के एक यूजर ने लिखा – नेताओं की ऐसी भाषा देख कर दुख होता है कि एक दूसरे को नीचे गिराने के लिए यह खुद किस स्तर तक गिर जाते हैं। आदित्य सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया – किसी राजनीतिक लड़ाई में इस तरह की बात बिल्कुल घटिया है। गौरतलब है कि ओपी राजभर की पार्टी का गठबंधन सपा के साथ हुआ है। ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ भी मंच साझा करते हुए दिखाई देते हैं।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !