निवेशकों को गुमराह कर रहे सहारा के मैनेजर : विजय वर्मा 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी ने कहा-संगठित होकर लड़ें हक़ की लड़ाई 

द न्यूज 15 

जयपुर/उदयपुर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो जारी कर कहा है कि यह जो फोटो है, यह उदयपुर के भूतपूर्व सेक्टर मैनेजर का है जो यहां पर संस्था के कुछ मैनेजरों के साथ मिलकर उदयपुर की गरीब जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। उन्होंने कहा है कि सहारा एजेंटों और निवेशकों को गुमराह करने में इस व्यक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। यह व्यक्ति 2 साल से निवेशकों को झूठा आश्वासन देकर और पीड़ित कार्यकर्ताओं में आपसी फूट डालकर अपनी तनखा पाई है। उन्होंने कहा है कि आज इनका ट्रांसफर हो चुका है और जाते-जाते ज्ञान बांट के जा रहे हैं।

उन्होंने सहारा निवेशकों से अपील की है कि एक जुट होकर भुगतान की मांग करें। उन्होंने कहा है कि इन जैसे जितने भी मैनेजर हैं। ज्ञान बांटने के बजाय वे भुगतान पर जोर दें। उन्होंने कहा कि इन झूठे मैनेजरों की वजह से न केवल विश्वास और रिश्तों का नुकसान हुआ है बल्कि संस्था का भी बड़े स्तर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ता इन अधिकारियों पर भरोसा करके इस संस्था में जुड़े थे, उनका साथ छोड़ दिया पीड़ित कार्यकर्ताओं को मरने के कगार पर छोड़ दिया। ऐसे मैंने जोरों पर क्या भरोसा  किया जये। विजय वर्मा ने सहारा के स्थानीय प्रबंधन को ललकारते हुए कहा है कि हम आपके ऑफिस में आ रहे है। आप इस कंपनी के इतने ईमानदार मैनेजर हैं तो गरीब जनता को रुलाये नहीं बल्कि भुगतान दें। ज्ञान बांटना बंद करें, वह दिन दूर नहीं जब जनता रोड पर इन मैनेजरों को दौड़ाएगी। उन्होंने कहा है कि सहारा इंडिया में बैठे मैनेजर बस लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। विजय वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सहारा प्रबंधन को उसकी औकात बताई जाये।

 

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?