सहारा पीड़ितों ने चलाया सुप्रीम कोर्ट में पत्र भेजने का अभियान 

ऑल इण्डिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल ने सहारा से भुगतान को लेकर सुप्रीम कोर्ट की शरण लेने की अपील की 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। ऑल इण्डिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय  अध्यक्ष  अभय देव शुक्ल ने सहारा से भुगतान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पत्र भेजने का अभियान छेड़ा है। उन्होंने कहा कि जिन भी साथियों का सहारा इण्डिया में पैसा  जमा हो और उनका पैसा  नहीं मिल रहा हो वो इसी तरह सुप्रीम कोर्ट को रजिस्ट्री कर अपना फोटो  फेस  बुक पर आप लोड करें और  रजिस्ट्री की रसीद सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा है कि आंदोलन के साथ ही हमें सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाना होगा।

अभय देव शुक्ल का कहना है कि सहारा से यह लड़ाई एक बड़ी लड़ाई है। इसे हमें बड़ी रणनीति के तहत जीतना होगा। सुब्रत राय की पैठ देश के हर तंत्र में है। इस भ्रष्ट तंत्र से लड़ने के लिए हमें संगठित होकर बड़ा आंदोलन करना होगा। उन्होंने कहा कि सहारा में चल रहे आंदोलन से सहारा इंडिया का प्रबंधन तंत्र में तो हलचल है ही साथ ही विभिन्न प्रदेशों की राज्य सरकारों के साथ ही केंद्र सरकार तक उनका मैसेज पहुंच रहा है। पटना गांधी मैदान पर बड़ा आंदोलन करने के बाद अब अभय देव शुक्ल ने अपने संगठन के माध्यम से सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई है।
दरअसल सहारा पीड़ित निवेशक पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी कर रहे हैं। एक ओर विभिन्न सहारा के कार्यालयों में आंदोलन चल रहा है तो दूसरी ओर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर सहारा पीड़ित डट गये है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, दिल्ली के साथ विभिन्न राज्यों मे चल रहे सहारा के खिलाफ आंदोलन में सहारा पीड़ित निवेशक सुब्रत राय और मोदी सरकार के खिलाफ आग उगल रहे हैं।

Related Posts

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

Continue reading
‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

एसआईआर पर जारी विवाद के बीच पक्ष-विपक्ष की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार