Sahara Protest : उदयपुर में माकपा और संघर्ष समिति ने लड़ी सहारा निवेशकों की लड़ाई

सुब्रत राय से एक-एक पैसे का लेंगे हिसाब : विजय वर्मा

राजस्थान उदयपुर में माकपा और संघर्ष समिति उदयपुर के बैनर तले किसान मजदूर की लड़ाई के साथ सहारा निवेशकों को भुगतान दिलाने के लिए बड़ा मोर्चा खोला गया। सहारा भुगतान और दूसरी लड़ाई को लेकर कई दिनों से इस कार्यक्रम का प्रचार हो रहा था। इस अवसर पर क्षेत्र में रैली निकालकर भुगतान की की मांग की गई। रैली में सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।


इस अवसर पर संघर्ष समिति उदयपुर के प्रदेश अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सहारा से भुगतान लेने के लिए हर स्तर से लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने कहा कि सुब्रत राय ने बड़ी चालाकी से निवेशकों और कार्यकर्ताओं को ठगा है। भुगतान के लिए चारों ओर से मोर्चा खोलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भोले भाले लोगों को ठगने के लिए सुब्रत राय ने अभी भी अपने सिपहसालारों को लगाया हुआ है। विजय वर्मा का कहना था कि अब लड़ाई आर पार की हो चुकी है। उन्होंने सहारा भुगतान की लड़ाई में सहयोग देने के लिए माकपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी निवेशक कमर कस लें कि अब हर हाल में सुब्रत राय ने पैसा लेना है। इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुब्रत राय दूसरे निदेशकों के किसी खर्चे में कोई कमी नहीं है। सहारा प्रबंधन अभी भी मजे मार रहा है पर निवेशकों के जिन पैसों के बल पर सहारा को बुलंदी पर पहुंचाया गया वे पैसे निवेशकों और कार्यकर्ताओं को नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एजेंटों पर निवेशकों का दबाव बन रहा है। कितने एजेंटों ने आत्महत्या कर ली है। हेमंत मेघवाल का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत मेघवाल की शहादत बेकार नहीं जाने दी जाएगी। सुब्रत राय से पैसा लेने के साथ ही सबक भी सिखाया जाएगा।

  • Related Posts

    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading
    नेताओं और अभिनेताओं के बलबूते सुब्रत राय ने ठगा जनता को ?
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    जब सुब्रत रॉय सहारा के बेटे की शादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच