Sahara Protest : सहारा इंडिया के खिलाफ राजस्थान में बड्स एक्ट 2019 के तहत मुकदमे दर्ज

राजस्थान के भीलवाड़ा में थाना बिजौलिया में राजेंद्र कुमार मेवड़ा और महेंद्र कुमार बागड़ी की शिकायत पर क्रमशः एफआईआर नम्बर 353/2022 और एफआईआर नम्बर 358/22 पर सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय सहारा, स्वप्ना राय, जयवृत राय, सुशांतो और अन्य 21 ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी ठगी और अमानत में खयानत की धाराओं समेत धारा 409, 420, 421, 422, 423, 424, 467, 468, 471, 472, 473, 474, 120बी ipc 1860 और अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 Buds Act 2019 की धारा 4 और 22 के तहत मामले दर्ज हुए हैं।

 


यह दोनों अभियोग भीलवाड़ा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दर्ज हुए हैं। बड्स एक्ट 2019 के तहत सहारा इंडिया के विरुद्ध दो दो मुकदमे एक साथ दर्ज हो जाने से सहारा इंडिया परिवार में हड़कंप मच गया है। आजीवन कैद की धाराओं में दर्ज मुकदमों में सुबर्त राय और उसके गैंग को जमानत मिलना अब असम्भव हो गया है, कुल मिलाकर अब सुबर्त परिवार को जेल में ही अंतिम सांस गुजारनी होंगी।
यह दोनों मुकदमे सहारा के उन दलालों के मुंह पर भी करारा तमाचा हैं जो ठगी पीड़ितों को भृमित कर रहे थे और कह रहे थे सहारा के खिलाफ या किसी भी कंपनी सोसाइटी के खिलाफ राजस्थान में या कहीं भी बड्स एक्ट की धाराओं में मुकदमे दर्ज नहीं होंगे। उपरोक्त दोनों मुकदमों में सहारा इंडिया परिवार की सभी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी व कम्पनीज और उनके संचालकों को अभियुक्त बनाया गया है।
इन दोनों एफआईआर के आधार पर राजस्थान के ही नहीं पूरे देश के ठगी पीड़ित सहारा परिवार या किसी भी कंपनी या सोसाइटी के खिलाफ बड्स एक्ट 2019 के तहत अपना मुकदमा दर्ज करवाकर 180 दिन में अपनी जमाराशि के दो से तीन गुणा तक धन वापस ले सकेंगे। यह जानकारी जप तप के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आज़ाद ने दी है।

  • Related Posts

    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन…

    Continue reading
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी