Sahara Protest : ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा ने रांची में निकाली बाइक रैली 

Sahara Protest : सहारा निवेशकों और एजेंटों को भुगतान दिलाने के लिए मोर्चा ने कसी कमर 

आल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा ने देशभर में सहारा इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली का आयोजन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। दरअसल निवेशकों और एजेंटों के भुगतान को लेकर रांची राजभवन पर 2 सितंबर महाधरने का कार्यक्रम है। इसी की तैयारी के लिए पूरे शहर में जन जागृति अभियान चलाया गया और आम जनता को समझाया गया कि  सहारा में पैसे किसी भी स्कीम में न जमा करें। सहारा इंडिया और केंद्र सरकार को चेतवानी दी गई कि सहारा में जमा पैसे जो पूरा होने के बाद भी कई बरसों से भुगतान नहीं कर रहा है। उसे जल्द भुगतान करवाएं।

दरअसल भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ रहे ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा ने देशभर में आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। संगठन 2 सितम्बर को झारखंड की राजधानी रांची में 7 को धनबाद में और 10 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। अगले महीने महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करने की योजना है। राजस्थान से भरतपुर से जयपुर तक रथ यात्रा के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार, संतोष अग्रवाल और अनिल सिंह की अगुआई में 38 जिलों में रथ यात्रा एवं अंत में गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा का घेराव करने की तैयारी है। पंजाब के पटियाला में तिरंगा यात्रा एवं जन जागरूकता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। आसाम में अक्टूबर में विधानसभा का घेराव होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा का घेराव होगा। छह अक्टूबर को देश के हर  जिला मुख्यालय पर एक साथ क्रमिक आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन होगा। 11 अक्टूबर को देश के हर जिला मुख्यालय पर एक साथ क्रमिक आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन होगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला ने कहा है कि ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा अब आंदोलन के बल पर सहारा निवेशकों को उनका भुगतान कराएगा। देशभर में आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सहारा के चेयरमैन कितने भी हथकंडे अपना लें पर उनको निवेशकों और एजेंटों का भुगतान करना ही होगा। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी संगठन सहारा इंडिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं सभी की लड़ाई और मंजिल के ही है। सबको मिलकर बस निवेशकों और एजेंटों का पैसा दिलवाना है।अभय देव शुक्ल ने कहा कि ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा अब युद्धस्तर पर सहारा के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। देशभर में सहारा निवेशकों और एजेंटों को एकजुट किया जाएगा। सहारा के खिलाफ इतना बड़ा आंदोलन होगा कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप कर सहारा निवेशकों को पैसा दिलवाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 6,7 और 8 अगस्त को दिल्ली जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के बाद देश में सहारा इंडिया के खिलाफ माहौल बन रहा है। हमें अब यह लड़ाई किसी भी हालत में जितनी है।

  • Related Posts

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    Sahara India Mass Communication और Sahara India TV…

    Continue reading
    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज