Sahara Protest : भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ बिहार लखीसराय में प्रदर्शन 

सहारा निवेशकों और एजेंटों को भुगतान दिलाने के लिए बिहार में आंदोलन ने गति पकड़ ली है। गुरुवार को ऑल इंडिया जन आंदोलन न्याय संघर्ष मोर्चा बिहार के अध्यक्ष मोहित कुमार और मीडिया प्रभारी अजीत कमार के नेतृत्व में लखीसराय में सहारा इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी सुब्रत राय चोर है। सुब्रत राय हमारा भुगतान करो। के नारे लगा रहे थे। आंदोलनकारी नारे लगाते हुए लखीसराय में स्थित सहारा इंडिया के ऑफिस में घुस गये और वहां पर बैठे अधिकारियों से अपना भुगतान मांगा।

इस अवसर पर मोहित कुमार ने कहा कि बिहार में सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय का जन्मस्थान होने की वजह से यहां पर लोगों ने सबसे अधिक निवेश किया है। लोगों ने अपने बच्चों को पढ़ाने, बेटियों की शादी कराने के लिए सहारा इंडिया में पैसा जमा किया था पर जब उनको पैसा की जरूरत  हुई तो अब सुब्रत राय पैसा देने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि भुगतान के दबाव में एजेंट आत्महत्या कर रहे हैं। कितने एजेंट अपने घरों में नहीं जा पा रहे हैं। उनके परिजनों को अपमानित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया जन आंदोलन मोर्चा ने देशभर में भुगतान कराने के लिए मोर्चा खोल दिया है। सुब्रत राय को निवेशकों और एजेंटों का भुगतान करना ही होगा। यदि समय से सहारा इंडिया ने भुगतान नहीं किया तो बिहार में खुले सहारा इंडिया के कार्यालयों को बंद करा दिया जाएगा। उन्होंने नीतीश सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बैठे नीतीश कुमार भी निवेशकों और एजेंटों का पैसा नहीं दिलवा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो शासन और प्रशासन के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा।

  • Related Posts

    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading
    नेताओं और अभिनेताओं के बलबूते सुब्रत राय ने ठगा जनता को ?
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    जब सुब्रत रॉय सहारा के बेटे की शादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?