Sahara Inida : कलेक्टर के साथ सहारा का फ्रॉड, निवेशकों ने दिया 5 सितंबर तक का अल्टीमेटम

निवेशकों का कहना है कि सितंबर और अक्टूबर महीने में तीज, गणेश पर्व और दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों आ रहे हैं और इन त्योहारों को मनाने के लिए सहारा इंडिया के लाखों निवेशकों के पास सहारा में जमा की गई जमा पूंजी के अलावा कोई विकल्प नहीं है इसलिए उन्हें राशि जल्द से जल्द वापस दिलाई जाए।

छत्तीसगढ़ में सहारा के अभिकर्ता और निवेशक एकजुट हो गए हैं और उन्होंने राजनांदगांव जिले के कलेक्टर को ज्ञापन देकर 5 सितंबर तक उनकी राशि वापस लौटाने की मांग की है। वे कलेक्टर से सहारा के चार डायरेक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।

लंबे समय से लोगों का पैसा नहीं लौटा रही सहारा इंडिया कंपनी के निवेशकों ने राजनांदगांव जिले के कलेक्टर को बुधवार को ज्ञापन दिया।इसमे सहारा के चार डायरेक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दरअसल निवेशकों का पैसा वापस लौटाने के मामले में राजनांदगांव जिले में सहारा इंडिया कंपनी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई थी और जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से 4 महीने पहले कंपनी के 4 डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर राजनांदगांव कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वे सहारा जमा कर्ताओं को उनकी राशि वापस लौटाएंगे। उस समय चार डायरेक्टरों की ओर से 15 करोङ रू जिला प्रशासन के पास जमा कराये गये थे। लेकिन 10 करोङ रू का चेक बाद में बाउंस हो गया यानि साफ तौर पर उन्होंने इस बार जनता के साथ-साथ कलेक्टर को ही ठग लिया।

निवेशकों का कहना है कि जालसाजी करने वाले ऐसे चार डायरेक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, उन्हें गिरफ्तार किया जाए और 5 सितंबर तक निवेशकों का पैसा वापस लौटाया जाए वरना निवेशक सपरिवार कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। निवेशकों का यह भी कहना है कि सितंबर और अक्टूबर महीने में तीज, गणेश पर्व और दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों आ रहे हैं और इन त्योहारों को मनाने के लिए सहारा इंडिया के लाखों निवेशकों के पास सहारा में जमा की गई जमा पूंजी के अलावा कोई विकल्प नहीं है इसलिए उन्हें राशि जल्द से जल्द वापस दिलाई जाए।

  • Related Posts

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

    Continue reading
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली