कोरोना के बीच घर या फिर ड्यूटी से भी डाल सकते हैं सुरक्षित वोट 

कोरोना संक्रमण के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में काफी आसानी होगी

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इन राज्यों में पंजाब, उत्तर प्रदेश ,गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड शामिल है। वोटिंग के दौरान लोगों को भीड़-भाड़ में जाने को लेकर अपनी सुरक्षा की भी चिंता होती है। लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ ऐसे नियम बनाएं हैं जिससे वोटर इस बार अपना वोट घर या ड्यूटी से ही आसानी से डाल सकते हैं। चुनाव आयोग के इस निर्णय से पोलिंग बूथों पर अधिक भीड़-भाड़ भी नहीं होगी और लोग अपना काम भी समय से कर पाएंगे।
हालांकि घर और ड्यूटी से वोट देने के लिए चुनाव आयोग ने नियम सिर्फ कुछ ही लोगों के लिए बनाए हैं। आइए जानते हैं आखिर में कौन से लोग घर या ड्यूटी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं, ताकि वो सुरक्षित भी रहे और उनका कोई काम भी ना रुके।
• बुजुर्ग या 80 साल से अधिक उम्र वाले वृद्ध लोग घर या ड्यूटी से वोट दे सकते हैं।
• देश के बाहर काम करने वाले सरकारी अधिकारी भी घर या ड्यूटी से वोट दे सकते हैं।
• अगर गंभीर बीमारी से पीड़ित कोई व्यक्ति पोलिंग बूथ तक आने में असमर्थ है तो वह अपने मताधिकार का प्रयोग घर से ही कर सकता है।
• दिव्यांग व्यक्ति भी अपने मताधिकार का प्रयोग घर से कर सकते हैं।
• जो व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हैं, वो भी अपने मताधिकार का प्रयोग घर से कर सकते हैं।
• चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कार्यस्थल से कर सकते हैं।
• डाक विभाग, यातायात, रेलवे विभाग, बिजली विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग और अर्ध सैनिक बल के लोग भी अपने मताधिकार का प्रयोग ड्यूटी स्थल से कर सकते हैं।
• जो लोग कार्यस्थल स्थल से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं वो पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट कर सकते हैं।
• जो भी व्यक्ति पोलिंग बूथ तक आने में असमर्थ है या फिर गंभीर बीमारी से संक्रमित है या कोरोना संक्रमण से संक्रमित है, चुनाव आयोग की टीम उस व्यक्ति के घर पर जाएगी, जहां वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।
• बता दें कि वोटर के वोट डालने के दौरान पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी की जायेगी।
बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव 7 चरणों में जबकि मणिपुर में दो, वहीं पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में चुनाव संपन्न होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के लिए वोट डाले जा चुके हैं। जबकि 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी ,27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को अगले 6 चरणों के लिए वोटिंग होगी। पंजाब ,उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान डाले जाएंगे। जबकि मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Related Posts

मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री…

Continue reading
मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

आंदोलनकारियों पर हमलावर गुंडों से भी लिया जाएगा मोर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

  • By TN15
  • October 19, 2026
बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

  • By TN15
  • October 19, 2026
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

  • By TN15
  • October 19, 2026
लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

  • By TN15
  • October 19, 2026
 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

  • By TN15
  • October 19, 2026
गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग