शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में भारत का वनडे कप्तान बनाया गया था।  गिल ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रिप्लेस करते हुए कप्तानी की बागडोर संभाली थी।  हालांकि गिल को बतौर कप्तान शुरुआती 2 वनडे सीरीज में हार का सामना पड़ा, जिसके बाद उनको कप्तानी से ‘बर्खास्त’ करके रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की मांग तेज हो गई।

दरअसल टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने आवाज उठाते हुए कहा कि गिल को हटाकर रोहित को दोबारा वनडे का कप्तान बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा उनका यह भी मानना है कि रोहित शर्मा कप्तानी के लिहाज से गिल की तुलना में काफी बेहतर हैं। मनोज तिवारी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को मिली हार के बाद इस बारे में बात की।

 

अब भी वक्त है सुधार का

 

इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “मैं कह रहा हूं कि अब भी सुधार का वक्त है। यह वर्ल्ड कप के बारे में है। हम कोई द्विपक्षीय सीरीज या फिर रैंडम टूर्नामेंट खेलने नहीं जा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की क्या जरूरत थी? मुझे यकीन है कि अगर रोहित अब भी वनडे में कप्तानी कर रहे होते, तो नतीजा (न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का) दूसरा होता, क्योंकि जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तो मुझे लग रहा था कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

 

शुभमन गिल से रोहित शर्मा बहुत बेहतर

 

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “रोहित अब भी गिल से थोड़े नहीं बल्कि बहुत बेहतर हैं। इसलिए वह इतने सफल कप्तान हैं। आप गिल की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीत सकते हैं, लेकिन मेरी सलाह है कि दोनों की कप्तानी की तुलना करिए। उन्होंने आगे कहा, “अगर रोहित कप्तान बनते हैं, तो जीतने की कितनी उम्मीद होगी? और अगर गिल कप्तान रहते हैं, तो जीतने की उम्मीद कितनी होगी? मुझे लगता है कि हर कोई कहेगा कि अगर रोहित कप्तान होंगे, तो फिर वर्ल्ड कप जीतने के 85 से 90 फीसद चांस होंगे।

  • Related Posts

    किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
    • TN15TN15
    • February 18, 2026

    स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

    Continue reading
    बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल … खिलाड़ियों ने T20 लीग का किया बायकॉट, BCB पर सीधा हमला!
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    बांग्लादेश क्रिकेट में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?