समस्तीपुर में आरवाईए की जिला कमिटी की बैठक संपन्न

 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय

समस्तीपुर। शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा-माले जिला कार्यालय ‘लेनिन आश्रम’ में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जिला कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरवाईए जिलाध्यक्ष आसिफ होदा ने की, जबकि संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। कार्यक्रम में आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम, भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार और जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के पूर्व कार्यों की समीक्षा के साथ ही राज्य परिषद की बैठक के सर्कुलर का पाठ व उस पर अमल, आगामी सदस्यता अभियान, मई माह के अंत में प्रखंड और जिला सम्मेलन आयोजित करने तथा युवाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

रोज़गार के सवाल पर तेज़ होगी लड़ाई:

राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम ने सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी-नीतीश सरकार ने स्थायी व सम्मानजनक रोजगार देने के बजाय प्रतियोगी परीक्षाओं को मज़ाक बना दिया है। पेपर लीक जैसे मामलों ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने मांग की कि या तो युवाओं को स्थायी रोजगार मिले, या बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।

संविधान विरोधी वक्फ संशोधन बिल का विरोध:

आरवाईए जिलाध्यक्ष आसिफ होदा ने वक्फ संशोधन विधेयक को संविधान विरोधी करार देते हुए कहा कि यह सरकार की अल्पसंख्यकों की संपत्ति पर कब्ज़ा करने की साजिश है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस बिल को अविलंब वापस लेने की मांग की।

बदलाव की मुहिम में युवाओं की भूमिका:

जिला सचिव रौशन कुमार ने युवाओं से गांव-गांव जाकर अभियान चलाने और आरवाईए को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, अल्पसंख्यकों पर हमले, और सांप्रदायिक माहौल के खिलाफ सघन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

बैठक में राज्य उपाध्यक्ष रंजीत राम, जिला कार्यालय सचिव राहुल राय, तनंजय प्रकाश, मुकेश कुमार गुप्ता, नवीन कुमार, कुंदन कुमार, चंद्रवीर कुमार, विनोद महतो, मो. जुबेर आलम और अनिल चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#समस्तीपुर_समाचार #आरवाईए_बैठक #बेरोजगारी_मुद्दा #वक्फ_संशोधनबिल #भाकपा_माले #युवा_आंदोलन #संगठन_निर्माण #राजनीतिक_बैठक

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया