आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा । आरडब्ल्यूए के 40 से अधिक ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। फेडरेशन ऑफ आऱडब्ल्यूएज के उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया है कि पैदल मार्च कर सांकेतिक रूप से प्राधिकरण के गेट को बंद किया गया और एक 7 सूत्रीय ज्ञापन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा को सौंपा गया।

ज्ञापन में घरों से निकलने वाले कूड़े के चार्ज को वापस लेने, पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी को रोकने, प्राधिकरण में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को बंद करने, फेडरेशन और प्राधिकरण की बैठक, ठेकेदारों और अधिकारियों की मनमानी को रोकने, मित्र एप की मॉनिटरिंग सक्षम अधिकारी करे और शहर में प्रस्तावित बड़ी योजनाएं जैसे बोडकी जंक्शन और बस डिपो आदि पर कार्य को लेकर सौंपा है। अगर प्राधिकरण आरडब्ल्यूए की समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो फेडरनेशन और आरडब्ल्यूए एक बड़ा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है