दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने 19.3 करोड की राशि आवंटित

एनएच और आरसीडी की सड़कों पर पांच व्यक्ति की मौत प्रतिदिन

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार मे लगभग छह सड़क हादसे होते हैं,इन हादसों मे घायलों मे से औसतन पांच व्यक्ति की मौत प्रतिदिन हो जाती है।
सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं एनएच और आरसीडी की सड़कों पर ही होती है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा परिवहन विभाग को भेजै गये रिपोर्ट के मुताबिक कुल दुर्घटनाओं के 86 फीसदी घटनाएं एनएच पर हुई। इनमें से 45 फीसदी दुर्घटनाएं स्टेट हाईवे पर हुई। वर्ष 2023 में कुल 2,142 दुर्घटनाएं बिहार से गुजरने वाली 6 एनएच पर हुई। इसमें 1,734 घायलों की मौत हो गई। सबसे अधिक 539 दुर्घटनाएं एनएच-31 पर हुई। इसमें 431 लोगों की मौत हुई।

वहीं इस मामले में मुजफ्फरपुर होकर गुजरने वाला एनएच-28 दूसरे नंबर पर रहा। कोटवा-मुजफ्फरपुर- बरौनी एनएच-28 पर कुल 459 दुर्घटनाएं हुई। जिसमें 406 लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर-दरभंगा पूर्णिया एनएच-57 पर 326 दुर्घटनाओं में 297 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा एनएच-30 पर कुल 367 दुर्घटनाओं में 299, एनएच-19 पर कुल 268 दुर्घटनाओं में 216 लोगों की मौत हुई। जबकि, राज्य में सबसे कम 183 दुर्घटनाएं एनएच-2 पर हुई। इसमें मात्र 85 लोगों की मौत हुई।

एनएच और एसएच पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने 19.3 करोड की राशि आवंटित की है। इस राशि से इंटरसेप्टर वाहनों की खरीदारी होनी है। 23 वाहनों की खरीद कर ली गई है। जबकि 33 की खरीद प्रक्रियाधीन है। इसे इसी माह खरीद लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के तुरंत इलाज के लिए एनएच किनारे अवस्थित फर्स्ट रिस्पॉन्स सेंटर बनाया जाएगा। जिले के कांटी, मोतीपुर, बोचहां, कुढ़नी, गायघाट पीएचसी को इसके लिए अपग्रेड किया जाएगा।

यहां तैनात एंबुलेंस की मैपिंग कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर घायल को तुरंत एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया जा सकेगा ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!