रूस-यूक्रेन वार्ता बेलारूस में शुरू, क्या खत्म होगा युद्ध?

नई दिल्ली (एजेंसी)।  रूस की सेना तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रही है। यह हमले का पांचवां दिन है।  यूक्रेन की सेना डटकर रूस का सामना कर रही है लेकिन बताया जा रहा है कि उसके लिए यह बेहद मुश्किल दिन है। यूक्रेन की मदद के लिए यूरोपीय संघ ने हथियार भेजना का फैसला किया। वहीं यूक्रेन के मुद्दे को लेकर ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई। 15 सदस्यों में से 11 ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसको लेकर चर्चा कराने का समर्थन किया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने 4300 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है और 200 से ज्यादा को युद्धबंदी बनाया गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध की पल-पल की जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बनें रहें।
स्पाइस जेट एअर लाइन रूसी सैन्य आक्रमण के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी। भारत ने शनिवार को यूक्रेन से सटे देशों रोमानिया एवं हंगरी के रास्ते अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया था क्योंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र रूसी सैन्य आक्रमण शुरू होने के बाद 24 फरवरी से ही बंद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *