यूक्रेन में रूस ने दागी 100  से अधिक मिसाइलें, काटी गई बिजली, पूरे यूक्रेन में बजा सायरन

यूक्रेन में रूसी मिसाइलों ने तबाही मचाई हुई है। गुरुवार को एक दावे के अनुसार यूक्रेन में रूस ने 100 से अधिक मिसाइलें दागीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार के मुताबिक गुरुवार सुबह पूरे यूक्रेन में हवाई हमले को लेकर सायरन बजने लगा। इसके साथ ही राजधानी कीव समेत कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
रूसी हमलों को लेकर यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को देश की राजधानी कीव के अलावा कई शहरों में रूसी मिसाइल से हमले हुए। वहीं कीव में क्षेत्रीय प्रशासन ने जानकारी दी कि मिसाइलों के हमले से बचने के लिए वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है।
इस बीच यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में कुछ रूसी मिसाइलों को निष्क्रिय  कर दिया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को यूक्रेन के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर रूस की ओर से किये गये हमलों की यह कड़ी में ताजा है। रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल दाग रहा है, जिसके चलते यूक्रेन में बिजली आपूर्ति का संकट बना हुआ है।
ज्ञात हो कि अक्टूबर से हर सप्ताह मास्को यूक्रेन पर इस तरह के हमले कर रहा है। दनिप्रो। दनिप्रो, ओडिशा और क्रिवी रीह क्षेत्रों में हमलों को लेकर अधिकारियों ने कहा कि हमलों से जरूरी प्रतिष्ठानों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए या फिर कम से कम नुकसान हो। दरअसल अक्टूबर से हर सप्ताह मास्को यूक्रेन पर इस तरह के हमले कर रहा है। दनिप्रो, ओडिशा और क्रिवी रीह क्षेत्रों में हमलों को लेकर अधिकारियों ने कहा कि हमलों से जरूरी प्रतिष्ठानों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए या फिर से कम से कम नुकसान हो, इसके लिए बिजली आपूर्ति रोक दी गई है।
वहीं यूक्रेन के आरोपों पर मास्को ने कहा है कि बार-बार नागरिकों को निशाना बनाने के लिए आरोप बेतुके हैं। वहीं यूक्रेन का कहना है कि रूस की तरफ से हो रही बमबारी से शहरों,  कस्बों और देश के बुनियादी ढांचे को बिजली से लेकर चोट पहुंच रही है। दरअसल बुधवार को रूसी गोलीबारी में खेरसन के एक अस्पताल के प्रसूति को निशाना बनाया। फिलहाल इस बमबारी में किसी के घायल होने के सूचना नहीं है।

  • Related Posts

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

    Continue reading
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच फरवरी 2026 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?