गाज़ीपुर । गाज़ीपुर ज़िले में जहां पर यूसुफपुर ब्लॉक के मनिहारी क्षेत्र में आयोजित श्री पवहारी बाबा जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को खेल भावना और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र खेल उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।फाइनल मुकाबले का उद्घाटन करंडा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी श्री सुंदरम सिंह उर्फ धन जी ने किया, जबकि प्रतियोगिता का समापन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के सुपुत्र श्री अविनव सिन्हा ने अपने कर कमलों से किया। आयोजकों और स्थानीय नागरिकों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
यह प्रतियोगिता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई, जो पिछले कई वर्षों से यूसुफपुर ग्राम सभा में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को प्रोत्साहित करते रहे हैं। आयोजक पंचम सिंह ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और खेल के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से लगातार इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और सम्मान देकर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और रेवतीपुर की टीमों के बीच खेला गया, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। हालांकि आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेवतीपुर को 3-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान मैदान में रोमांच चरम पर रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम आजमगढ़ को बड़ा कप एवं 11,000 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम रेवतीपुर को छोटा कप एवं 5,100 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री अविनव सिन्हा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है, ताकि युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
इस अवसर पर ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों और आयोजकों में श्री रामबदन सिंह, बीरेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान), नागेंद्र सिंह, रामजी चौरसिया, सशिकांत सिंह, मूलचंद भट्ट, सुरेश भट्ट, डॉ. छैदी शर्मा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, संजय सिंह, शैलेश सिंह, विजयभान सिंह, केडी द्विवेदी, सोनू कुमार, आकाश शर्मा, अविनव शर्मा, निशांत कुमार, हर्ष दुबे, ओम सिंह, साहिल अली, शिवम कन्नौजिया, रवि मौर्य, कृष्णा कुशवाहा, राहुल यादव, हरेंद्र मौर्य, जयशंकर मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सोनू कुमार, श्रीकांत कनौजिया, जयविक्रम सिंह, नितेश सिंह, राहुल यादव, देवव्रत सिंह, ओम सिंह, रवि मौर्य, अभिनव शर्मा, अभिषेक शर्मा, आकाश शर्मा, विराट सिंह, कृष्णा कुशवाहा, आकाश सिंह, राजू मौर्य, हर्षित सिंह, साहिल, सरफराज, निशांत कुमार, शिवम कन्नौजिया, अंकुर सिंह, अविनाश कुमार, किशन, लारा, आशीष, विश्वजीत, चंदन, सौरभ, रितिक, सत्यम, हर्ष दुबे, गोपाल भूकंप सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल रहे।
मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके और जिले का नाम प्रदेश व देश स्तर पर रोशन हो सके।