रोटी बनाई और लंगर में परोसा भोजन

प्रधानमंत्री मोदी ने तख्त श्रीहरमंदिर के गुरु दरबार में टेका मत्था

भवेश कुमार

पटना । पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार दौरे के दूसरे दिन पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरमंदिरजी साहिब के दर्शन किए और गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेका। इस मौके पर उन्होंने रसोईघर में रोटी बनाई तो लंगर में आए लोगों को भोजन भी परोसा।

प्रधानमंत्री ने सोमवार की सुबह पटना सिटी के तख्त श्री श्रीहरमंदिर साहिब के दर्शन किये और गुरु दरबार में अपना मत्था टेका। इस खास मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पीएम का जोरदार स्वागत किया और उन्हें सरोपा भेंट किया।

तख्त श्रीहरमंदिर साहिब पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, जिनमें सिर पर बंधी पगड़ी खास नजर आ रही थी। गुरू दरबार में मत्था टेककर पीएम ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी तो फिर गुरुजी से जुड़े अस्त्र-शस्त्रों के भी दर्शन किये। इसके बाद पीएम गुरुद्वारे के रसोई में पहुंचे, जहां उन्होंने रोटियां भी बनाई।

हर मौके पर अपने विशेष अंदाज के लिए जाने जानेवाले पीएम मोदी ने रसोईघर में रोटियां बनाईं तो लंगर में आए लोगों को श्रद्धापूर्वक भोजन भी परोसा। इस दौरान लंगर में शामिल लोग बड़े खुश नजर आए और उन्होंने पीएम की तस्वीरें खींची और वीडियो भी बनाया। बाद में खुद पीएम मोदी ने भी लंगर का स्वाद लिया।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी