दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा : कोहली

मुंबई| भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा नहीं खेलेंगे। दोनों की गैर मौजूदगी से भारतीय टीम कई जरूरी बदलाव करना चाहेगी। शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से आराम दिया गया था और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें उपकप्तान बनाया गया था। लेकिन मुंबई में अभ्यास के दौरान शर्मा को चोट लग गई, जिसके बाद गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया।

शर्मा ने 21 पारियों में 47.68 की औसत से 906 रन बनाए हैं और 2021 में टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में शर्मा ने 256 गेंदों में 127 रनों की पारी खेल शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी दिया गया था।

कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “शर्मा की गैरमौजूदगी से टीम को उनकी कमी खलेगी। उन्होंने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन कर खुदको साबित किया था। वास्तव में टीम उनके अनुभव को मिस करेगी।”

साथ ही कोहली ने कहा, “मुझे लगता है कि यह मयंक अग्रवाल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के पास अच्छा मौका है। वह टीम को आगे बढ़कर अच्छी शुरुआत दे सकते हैं।”

जडेजा चोट के कारण मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे और यही कारण था कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के भी नहीं चुना गया था। कोहली का मानना है कि ऑलराउंडर के न होने से सीरीज में टीम को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

कोहली ने कहा, “जडेजा निश्चित रूप से हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह खेल के तीनों विभागों में अच्छा योगदान देते है, जो विशेष रूप से विदेशी परिस्थितियों में अमूल्य है।

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?