Site icon Thenews15.in

भाजपा प्रत्याशी एस एस अहलूवालिया का रोड शो

आशीष मिश्रा
आसनसोल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी एस एस अहलूवालिया ने शुक्रवार को तेज धूप के बीच पांडवेश्वर विधानसभा के हरिपुर और पांडवेश्वर में गाजे बाजे के साथ रोड शो किया ,हरिपुर में राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर से हरिपुर बाजार तक रोड शो किया ,खुली गाड़ी में लोगो का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशी और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी चल रहे थे और भाजपा समर्थक नारा लगाते हुए वाहनों और पैदल चल रहे थे,तेज धूप होने के बाद भी लोगो ने भाजपा प्रत्याशी को देखने के लिए खड़ी रही ,पांडवेश्वर में प्रखंड कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी का रोड शो तेज धूप में गाजे बाजे के साथ पांडवेश्वर बाजार स्थित मां रक्षा काली मंदिर तक गया जहाँ पूजा अर्चना किया गया ,इस अवसर पर जय श्री राम और भाजपा का नारा लगता रहा ,भाजपा कर्मियो के अलावा स्थानीय जनता भी रोड शो के दौरान उपस्थित थी

Exit mobile version