Site icon Thenews15.in

राजद प्रदेश महासचिव हरिवंश पासवान भाजपा में हुए शामिल

 कहा- राजद अब चाटुकारों की पार्टी बन चुकी है

वैशाली/मोहन कुमार सुधांशु।

राजद को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहे प्रदेश महासचिव हरिवंश पासवान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी एवं प्रदेश प्रवक्ता अनामिका पासवान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

राजद छोड़ने की वजह बताते हुए हरिवंश पासवान ने कहा कि राजद अब सिद्धांतों की नहीं, चाटुकारिता की पार्टी बन चुकी है। वहां मेहनती कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं, केवल ‘गणेश परिक्रमा’ करने वालों को तरजीह दी जाती है। उन्होंने कहा कि राजद के अंदर संविधान के अनुसार कोई निर्णय नहीं लिया जाता, जिससे सच्चे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। हरिवंश पासवान ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को सम्मान और मंच दोनों मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि राजद में कार्यकर्ताओं की अनदेखी और गुटबाजी से वे वर्षों से आहत थे, और अब समय आ गया था कि वे एक मजबूत और राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी का हिस्सा बनें।

 

सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल प्रमुख चेहरे

 

इस अवसर पर गोरौल मंडल अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, संजीव चौरसिया, अनिल कुमार सिंह, अमरजीत प्रसाद ‘पंकज’, मनीष सत्यार्थी, ओम प्रकाश सिंह, आलोक सिंह, संजय सिंह, दिनेश यादव, राहुल पटेल, सोनू पटेल, लोकेश पटेल, मो. तजमूल हुसैन, मो. मेराज, मो. वसीम, जितेंद्र पासवान, अवनीश पासवान, अमरेश साह, संजय राय, वीरेंद्र राय, उमा शंकर पासवान, अजय पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version