Site icon Thenews15.in

बख्शे नहीं जाएंगे राजद संरक्षित बालू माफिया : विजय

राम नरेश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि माफिया मुक्त खनन सरकार की प्राथमिकता में है और भ्रष्ट तरीके से कमाई गई संपत्ति जब्त की जाएगी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के महागठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर माफिया और अपराधी से सरकार की लड़ाई शुरू हो चुकी है। हर हाल में बिहार से गुंडाराज और माफिया राज को खत्म किया जाएगा। चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल से संरक्षित ही क्यों न हो।

विजय सिन्हा ने एक बार खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कारवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि बालू का स्टॉक कर कालाबाजारी करने वाले बालू माफिया का लायसेंस रद्द करने की पहल शुरू कर दी गई है।

राजद संरक्षित माफिया और अपराधी अब बख्शे नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि माफिया मुक्त खनन करने का हमने अभियान शुरू किया है। खनन माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर निगाह है। जो अपराधी को बचाएगा, वो बख्शा नहीं जाएगा।

भ्रष्ट तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने का काम करेंगे।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि विभागीय कर्मियों द्वारा मनमानी, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण के कारण अवैध बालू खनन एवं परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है।

Exit mobile version