गायघाट में राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत, विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प

दीपक तिवारी 

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट प्रखंड के मैठी टोल प्लाजा के निकट होटल अनामिका में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश राजद प्रवक्ता सह मुजफ्फरपुर जिला संगठन प्रभारी चितरंजन गगन और जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने की।

समारोह में चितरंजन गगन ने कहा कि गायघाट विधायक निरंजन राय के नेतृत्व में विधानसभा का संगठन मजबूत है और इस बार भी सदस्यता अभियान में गायघाट विधानसभा बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने पिछले सदस्यता अभियान की सफलता को याद करते हुए कहा कि इस बार भी पार्टी को व्यापक समर्थन मिलेगा।

विधायक निरंजन राय ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ राजद को मजबूत बनाने में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद गठबंधन की सरकार बनेगी।

जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर जिले की सभी 11 सीटों पर राजद गठबंधन विजयी होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष पांचू महासेठ ने की। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव राजू सिंह, जिला प्रधान महासचिव सुधीर यादव, विधायक निरंजन राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय राजद कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूती और सफलता का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई