NEET पेपर लीक के बीच दिल्ली में RJD का नेता गिरफ्तार, BJP बोली- ‘तेजस्वी जी अब आप…’

नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के बाद परीक्षा को रद्द करते हुए जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दे दी गई है. इस बीच मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है. चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सबसे बड़ी बात है कि इन चार आरोपियों में जो कथित मास्टरमाइंड है उसका नाम संतोष कुमार जायसवाल है जो आरजेडी का राष्ट्रीय सचिव है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था. सूरत की पुलिस से दो मई को सूचना मिली थी कि दिल्ली में एक संदिग्ध गिरोह नीट के माध्यम से मेडकिल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने का दावा कर रहा है. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए आरजेडी नेता सहित चार आरोपियों को पकड़ा. संतोष जायसवाल मोतिहारी के घोड़ाहसन का रहने वाला है. दिल्ली में कारोबार है.

 

 

बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर किया हमला

 

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा, “जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ही भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हों, जेल और बेल के खेल में सदैव लगे रहते हों, ठगों को, माफिया को, अपराधियों को संरक्षण देना हो, उस पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता दल है. दिल्ली पुलिस ने पूरे देश में सक्रिय एक ठगों के गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह का काम है नीट जैसी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र के नाम पर भोले-भाले बच्चों को ठगना. ठगों के गिरोह का मास्टरमाइंड तेजस्वी यादव का दुलारा… राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल है. तेजस्वी जी अब आप क्या कहेंगे बताएं…?

 

 

‘जवाब तो तेजस्वी यादव को देना चाहिए कि…’

 

 

बीजेपी की प्रवक्ता डॉ. प्रीति शेखर ने इस मुद्दे पर कहा, “जिस राष्ट्रीय जनता दल ने आज तक अपने दल का विस्तार नहीं किया उसके नेता ने गुनाह का साम्राज्य पूरे देश में फैला दिया. दिल्ली पुलिस धन्यवाद की पात्र है जिनके माध्यम से ऐसा काम करने वालों की गिरफ्तारी हुई है. जवाब तो तेजस्वी यादव को देना चाहिए कि नीट के छात्रों के लिए घड़ियाली आंसू तो बहा रहे हैं, लेकिन अपने दल की गोद में ऐसे सरगनाओं को छुपाकर बैठे हैं… बिहार की जनता जवाब चाहती है. देश की जनता को उन्हें जवाब देना चाहिए.”

  • Related Posts

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading
    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन