ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेलने से पहले आईसीयू में भर्ती थे रिजवान

दुबई| पाकिस्तान का सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान गुरुवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में हीरो रहे। उन्होंने 52 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, इतनी कोशिश भी काम न आई और पाकिस्तान को कंगारूओं के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कई लोगों को पता नहीं था कि टूर्नामेंट के शानदार फॉर्म में रहे रिजवान 9 नवंबर को सीने में संक्रमण के कारण आईसीयू में दो दिन तक भर्ती थे। इसके बावजूद, टीम के लिए वह जल्द ठीक हो गए और टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

रिजवान के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा, “सलामी बल्लेबाज ने जिस तरह से खेल दिखाया ह,ै उससे पता चलता है कि वह एक टीम मैन है।”

उन्होंने बताया, “सही मायने में वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने पूरे वर्ल्ड के दौरान असाधारण प्रदर्शन किया। जब मैंने उसे देखा, तो ठीक नहीं लग रहे थे। लेकिन, जब मैंने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मैं ठीक हूं और खेलूंगा। इसके बाद जिस तरह उन्होंने प्रदर्शन किया, उसे लगता है कि वह एक टीम मैन है।”

इस बारे में कप्तान बाबर ने टीम के डॉक्टर नजीब सोमरू से रिजवान की स्थिति के बारे में बताने को कहा।

सोमरू के मुताबकि, “रिजवान को 9 नवंबर को सीने में संक्रमण हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह दो रातें आईसीयू में भर्ती थे। इसके बाद, उन्होंने अविश्वसनीय रूप से रिकवरी की और मैच से पहले खेलने के लिए फिट हो गए। यह उनके महान ²ढ़ संकल्प और देश के लिए प्रदर्शन करने की भावना को दशार्ता है। फिर हम देख सकते हैं कि उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया।”

सोमरू ने कहा कि टीम प्रबंधन ने रिजवान के स्वास्थ्य की सूचना को गुप्त रखा, जिससे टीम का मनोबल न गिरे, क्योंकि टूर्नामेंट में टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मैच जीत रही थी।

उनके स्वास्थ्य को लेकर सोमरू ने आगे जानकारी दी कि उनके स्वास्थ्य को गुप्त रखने का निर्णय पूरी टीम प्रबंधन द्वारा लिया गया था और यह टीम के मनोबल को हाई रखने के लिए किया गया था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान का सलाती बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टूर्नामेंट के छह मैचों में 281 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए। इस मेगा इवेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ 79 की नाबाद रहा जो उन्होंने भारत के खिलाफ बनाए थे।

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?