रिशु हत्याकांड: पिस्टल में फंसी गोली निकालने के दौरान फायरिंग

-बर्थडे, बंदूक और मर्डर में और यह पता चला

 पटना। रिशु यादव हत्याकांड में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह घटना एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई, जहां गलती से गोली चलने से रिशु की मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि पिस्टल में फंसी गोली निकालने के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। रिशु यादव की हत्या उनके ही कमरे में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। पार्टी अनीश के जन्मदिन पर आयोजित की गई थी। अनीश अपने साथ केक के अलावा एक पिस्टल भी लाया था। केक काटने के बाद दोस्तों ने फायरिंग करने के लिए कहा, लेकिन अनीश ने मना कर दिया। तभी शुभम ने पिस्टल ले ली और एक गोली चलाई। दूसरी गोली चैंबर में फंस गई।
आरोपी के अनुसार, वो पिस्टल से फंसी गोली निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई और रिशु के जबड़े में लग गई। रिशु भी पार्टी में शामिल थे और गोली लगने के बाद सभी घबरा गए। वे जल्दी से रिशु को पास के अस्पताल ले गए और परिवार को सूचित किया। डर के मारे सभी आरोपी वहां से भाग गए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नाबालिग है। पूछताछ के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। रिशु के परिवार ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। ये सभी लोग जन्मदिन पार्टी में मौजूद थे। सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि उत्कर्ष नाम के आरोपी ने पूरी घटना के बारे में बताया है। उसने बताया कि घटना वाले दिन अनीश का जन्मदिन था।
जांच में पता चला कि पार्टी रिशु के कमरे पर रखी गई थी। अनीश केक के साथ पिस्टल भी लेकर आया था। केक कटिंग के बाद दोस्तों ने फायरिंग करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस दौरान शुभम ने पिस्टल अपने हाथ में ले लिया। एक गोली चलाई, दूसरी चैंबर में फंस गई। निकालने के चक्कर में बुलेट सामने खड़े रिशु के जबड़े में लग गई। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। छत पर खून के धब्बे मिले हैं, जहां पार्टी हुई थी।
रिशु मूल रूप से सारण जिले का रहने वाला था और 11वीं में पढ़ता था। एनडीए की तैयारी करने पटना आया था। बर्थडे पार्टी में सात से आठ लड़के मौजूद थे। रिशु के परिजनों ने लॉज संचालक के बेटे शुभम पर हत्या का आरोप लगाया है। रिशु के पिता प्रमोद कुमार यादव के बयान पर एसकेपुरी पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इनका आरोप है कि निशाना लगाकर रिशु पर गोली चलाई गई थी।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की