Riots : भारत मे सांप्रदायिक दंगो का पूरा घटनाक्रम

Riots : इस समय भारत देश Riots यानि दंगों की आग में दहक रहा है। आए दिन पथराव, हिंसा और आगजनी की खबरे सामने आ रही हैं। जिसको लेकर हम आपको बताएंगे कि पिछले 9 दिनों में देश के किस हिस्से में दंगा(Riots) हुए। दंगों (Riots) की शुरूआत 10 अप्रैल यानी के राम नवमी के दिन से हुई, जिसमें दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात और झारखण्ड शामिल हैं, तो चलिए एक-एक करके आपको सभी दंगों के बारे में बताते हैं।

दिल्ली मे दंगों/Riots की कहानी –

देश का सबसे बड़ा साम्प्रदायिक मामला जो राम नवमी के दिन हुआ वह दिल्ली का है जो दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके मे हनुमान जयंती के अवसर पर हुआ था जो शोभा यात्रा मे मौजूद भक्तो की भीड़ व जहांगीरपुरी मस्जिद मे मौजूद लोगो के बीच हुआ दरअसल शोभा यात्रा में मौजूद लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। वही दूसरी ओर जहांगीरपुरी मस्जिद में रोजे खोलने से पहले नमाज़ अदा की जा रही थी।

क्या Elon Musk होगें Twitter के नये मालिक ?

जब शोभा यात्रा मस्जिद की ओर आती हैं तब दो पक्षों में भिड़त हो जाती हैं जिससे मामला बढ़ जाता है दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो जाती है और तलवारे भी चलती हुई पायी जाती हैं। उसी भीड़ मे से  कुछ लोग मस्जिद पर भगवा झंडे लगाने का प्रयास करते है परन्तु झंडे  अंदर गिर जाते है यह दावे भी किये जा रहे है की ये एक साजिश है जिसमे धार्मिक हिंसा का प्रयास किया गया है हालाँकि पुलिस ने कार्यवाही कर 20 लोगो को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है जिसमे 15 मुसलमान और पांच हिन्दू है l

गुजरात दंगे/Riots –

देश में हुए दंगों में सबसे ताजा मामला गुजरात का है, जो गुजरात के खंभात और हिम्मतनगर का है जहाँ राम नवमी के दिन जुलूस के बीच दो गुटों मे आपसी झड़प हो गयी जिसमे एक व्यक्ति की मौत व कई लोग घायल हुए हैं, इस झड़प के बीच पत्थरबाज़ी भी हुई जिसमे पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

मध्यप्रदेश दंगे/Riots –

Riots : मध्यप्रदेश के खरगौन में हुए पथराव
Riots : मध्यप्रदेश के खरगौन में हुए पथराव

देश में हुए कई हिंसा और पत्थराव के मामलो में एक मामला मध्यप्रदेश का भी है, जो मध्यप्रदेश के खरगोन में राम नवमी के दिन हुआ राम नवमी के दिन कई जगहों पर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। जब शोभा यात्रा मुस्लिम बहुल इलाके में पहुंची  तब यात्रा में शामिल लोगो पर पत्थराव होने लगाl

उपद्रवियों ने आतंक फैलाते हुए कई घरो को आग लगा दी और तोड़फोड़ भी की गयी जिससे काफी लोग घायल हुए और जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ। हालाँकि  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने उपद्रवियों और हिंसा फैलाने वालो के खिलाफ आदेश  दिया जिसमे उन्होंने  उपद्रवियों के घरो पर बुल्डोज़र चलाने की बात कही जिसके चलते कई उपद्रवियो के परिजन घर छोड़ने पर मज़बूर हो चुके है।

इस खबर पर हमारे अन्य वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें

उत्तरप्रदेश दंगे/Riots –

अब आये दिन पत्थराव और हिंसा के मामले सामने आ रहे है जिसमे17/04/2022 को अलीगढ़ मे भी मस्जिद पर पथराव का मामला सामने आया है दरअसल  मौजूद लोगो का कहना है की कुछ युवक मुस्लिम महिलाओ से अभद्रता कर रहे थे। रोके जाने पर युवको ने मस्जिद पर पत्थर बाज़ी शुरू कर दी, और  नमाज़ पढ़ने का विरोध किया  घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी  उसी दौरान मस्जिद पर पत्थरबाज़ी होने लगी।

झारखण्ड दंगे/Riots –

एक और मामला जिसमे पत्थराव, हिंसा और आगजनी घटनाये हुई यह मामला झारखण्ड के लोहरदगा का है  जिसमे राम नवमी के अवसर पर निकली शोभा यात्रा पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया जिसमे कई लोग घायल हुए राम नवमी के दिन झारखण्ड में लगे मेले मे भी उपद्रवियो ने तनाव पैदा किया जिसमे कई दुकानों और ठेलो को तोड़ कर जलाया, लोगो के साथ मारपीट भी की गयी भीड़ मे पैदा इस तनाव को कम करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी।

भारत  के कई राज्यों मे हुई इन हिंसाओं के कारण  धारा 144  लगाई गयी  और पुलिस बलो की भी तैनाती की गयी साम्प्रदायिक हिंसा की वजह से  इन राज्यों मे तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे पुलिस बल टीमों का गठन करके काबू मे लाने की कोशिश  कर रही है।

Related Posts

कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

Continue reading
‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

  • By TN15
  • June 18, 2026
कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

  • By TN15
  • June 18, 2026
चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

  • By TN15
  • June 18, 2026
MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

  • By TN15
  • June 18, 2026
BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले