पीएम मोदी के आगमन को लेकर समीक्षा बैठक

 सुरक्षा व व्यवस्था पर हुई चर्चा

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर भागलपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान वे किसानों को सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेताओं के आगमन की भी संभावना है, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

आज भागलपुर समीक्षा भवन में स्वास्थ्य, कृषि एवं श्रम संसाधन विभाग के प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विधि व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, पार्किंग और आगंतुक नेताओं की आवासीय व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें भारत सरकार और बिहार सरकार संयुक्त रूप से भाग ले रही हैं। प्रधानमंत्री इस अवसर पर आमजन को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश