धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता : जयराम रमेश

राम नरेश

पटना । धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। कर्नाटक और तेलंगाना में जो आरक्षण का प्रावधान है आर्थिक और सामाजिक स्तर पर दिया गया है। नागरिकता भी धर्म के आधार पर नहीं दी जा सकती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने रविवार को प्रेस वार्ता मे मुसलमानों के आरक्षण वाले लालू यादव के बयान से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया। धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। कर्नाटक और तेलंगाना में जो आरक्षण का प्रावधान है वो आर्थिक और सामाजिक स्तर पर दिया गया है।

नागरिकता भी धर्म के आधार पर नहीं दी जा सकती है. बीजेपी ने दिया है। आरक्षण का स्वरूप तभी तैयार होगा जब पूरे देश मे जाति आधारित जनगणना होगी।

जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा के 369 सीटों पर चुनाव हो चुका है। शुरुआती दौर में ही साफ हो चुका था कि दक्षिण भारत में बीजेपी साफ और उत्तर भारत में हाफ हो चुकी है। चार जून को नतीजे हमारे पक्ष में आएगा। हमारे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। बीजेपी की कोई लहर नहीं है, युवाओं और मजदूरों में नाराजगी है और निशाने पर पीएम मोदी हैं।

पीएम मोदी जिस तरह मंदिर, मस्जिद और हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं वो बता रहा है कि वो ध्रुवीकरण में लगे हैं और सांप्रदायिक रंग देने में लगे हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा के 369 सीटों पर चुनाव हो चुका है। शुरुआती दौर में ही साफ हो चुका था कि दक्षिण भारत में बीजेपी साफ और उत्तर भारत में हाफ हो चुकी है। चार जून को नतीजे हमारे पक्ष में आएगा। हमारे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है।

बीजेपी की कोई लहर नहीं है, युवाओं और मजदूरों में नाराजगी है और निशाने पर पीएम मोदी हैं। पीएम मोदी जिस तरह मंदिर, मस्जिद और हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं वो बता रहा है कि वो ध्रुवीकरण में लगे हैं और सांप्रदायिक रंग देने में लगे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम योगी का पुराना लेख बताता है कि वो किस तरह आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। ये संविधान को बदलना चाहते हैं। पीएम मोदी ने अब तक जाति जनगणना पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। पीएम स्पष्ट करें कि वे जाति जनगणना के पक्ष में हैं या विपक्ष में हैं? सुप्रीम कोर्ट ने 50 फीसद आरक्षण की सीमा तय की थी, पीएम मोदी ये बताएं कि क्या वे इसे 50 फीसद से आगे ले जाएंगे?

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?