Republic day : संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

निजी संस्थान डेजी नर्सरी पर कराया जाता है निशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

किरतपुर। किरतपुर – मौजमपुर रोड सरकड़ा खेड़ी में मनोज कुमार द्वारा निजी संस्थान डेज़ी नर्सरी पर कराया जाता है निशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स। क्षेत्र के गरीब बच्चे उठा रहे लाभ, इसी स्थान पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम किया गया। संविधान निर्माण समिति अध्यक्ष (संविधान निर्माता) बाबा भीमराव अंबेडकर की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई सभी बच्चों ने अंग्रेजी में अपना परिचय देते हुए गणतंत्र दिवस पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम अध्यक्षता विजय पाल सिंह एवं संचालन मनोज कुमार ने किया बतौर मुख्य अतिथि पधारे श्री पवन कुमार राजपूत जिला मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय पत्रकार संगठन (ए) ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी क्योंकि सकारात्मक सोच के बल पर ही इंसान आगे बढ़ सकता है नकारात्मक सोच कभी भी किसी इंसान को आगे नहीं बढ़ने देती। सकारात्मक सोच ही एक असफल व्यक्ति को सफल बनाने के लिए प्रेरित करती है। विशिष्ट अतिथि श्री अमित कुमार समाजसेवी एवं स्वामी श्री राम मेडिकल स्टोर ने मनोज कुमार को बाबा भीमराव अंबेडकर की छवि भेंट करते हुए कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर का सपना किसी विशेष समाज के लिए नहीं अपितु पूरे देश की तरक्की का था आज जहां कुछ लोग शिक्षा को व्यापार बनाए बैठे हैं वही मनोज कुमार शिक्षा के क्षेत्र में गरीब बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मदद कर रहे हैं वह सराहना के पात्र हैं हम तन मन धन से मनोज कुमार के साथ हैं।

कार्यक्रम में जैनेंद्र कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष किरतपुर राष्ट्रीय पत्रकार संगठन, अजय कुमार ताहरपुर पीओपी वाले, बॉबी महेशपुर खेड़ी, बिशन सिंह, भीष्म सिंह खेड़ी, अरविंद कुमार रामपुर आशा, अभिषेक चौधरी महेशपुर खेड़ी, बृजेश सिंह खेड़ी, बच्चे एवं अभिभावक आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    निर्णायक संघर्ष की तैयारी करें किसान : डॉ.…

    Continue reading
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में आई अचानक भीषण बाढ़ से तबाही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी