ऑफिस को सील करने पहुंची थी अधिकारियों की टीम
नोएडा। बकाया भुगतान को लेकर सहारा मीडिया परिसर में धरना दे रहे कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम सहारा मीडिया के ऑफिस को सील करने पहुंची तो सहारा प्रबंधन ने 48 घंटे का समय मान लिया है। सहारा प्रबंधन का कहना है कि वह तीन महीने की सेलरी डीएलसी ऑफिस में जमा करा देगा। अब देखना यह होगा कि 48 घंटे में प्रबंधन सेलरी जमा कराता है या फिर कोई और हथकंडा अपनाता है।








