रिलायंस जियो टीम ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक 

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया गया बड़ा अभियान

रिलायंस जियो के एनसीआर प्रमुख रोहित वाजपेयी ने किया नेतृत्व

वाहन चालकों से हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट बांधने की गई अपील

नोएडा। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत रिलायंस जियो टीम ने जागरुकता अभियान चलाया।  इस अभियान का नेतृत्व रिलायंस जियो एनसीआर प्रमुख रोहित वाजपेयी ने किया। अभियान में रिलायंस जियो के अधिकारी रविंद्र मित्तल, गौतम मदान, शशिभूषण विशेष रूप से सम्मलित हुए। अभियान में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जानकारी दी गई। वाहनों को सुरक्षित चलाने और दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहने की अपील की गई।

 

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी ली गई। दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट लगाने के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत रिलायंस जियो टीम ने अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने की अपील की।

नोएडा के प्रशासनिक अधिकारियों ने रिलायंस जियो टीम के इस प्रयास की सराहना की है। अधिकारियों का कहना है कि रिलायंस जियो टीम का यह कदम सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा कदम है। इस तरह की जागरूकता से समाज बड़े स्तर पर लाभांवित होता है।
दरअसल रिलायंस जियो टीम इस तरह के अभियान समय समय पर करती रहती है। हर साल इस टीम के इस तरह के कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि रिलायंस जियो टीम की तरह दूसरी कंपनियों की टीम भी किस तरह के कार्यक्रम करने के लिए आगे आएंगी।

 

 

 

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?