टूट गए सम्बन्ध….

रिश्तों के सच जानकर, सब संशय हैं शांत।
खुद से खुद की बात से, मिला आज एकांत।।

वक्त कराये है सदा, सब रिश्तों का बोध।
पर्दा उठता झूठ का, होता सच पर शोध।।

‘सौरभ’ डीoसीo रेट से, रिश्तों के अनुबंध।
मतलब पूरा जो हुआ, टूट गए सम्बन्ध।।

थोड़ा-सा जो कद बढ़ा, भूल गए वो जात।
झुग्गी कहती महल से, तेरी क्या औकात।।

बिगड़ गये हैं स्वर सभी, कौन सुनाये राग।
चंदन भी अकुला गया, देख जड़ों में नाग।।

आँखों का पानी मरा, भरा मनों में पाप।
प्रेम भाव गायब हुए, अपनापा अभिशाप।।

स्नेह भरे मोती नहीं, खाली मन की सीप।
सूख गई हैं बातियाँ, जले नहीं अब दीप।।

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    बँटवारे की आग

    घर-आँगन की छाँव में, पलते प्रेम-विचार। लोभ लगा…

    Continue reading
    राम का सारा लुटा ख़ज़ाना, काला धन कब आएगा”
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

    राम का सारा लुटा ख़ज़ाना, काला धन कब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा की 91 वीं वर्षगांठ पर संपन्न हुई संगोष्ठी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा की 91 वीं वर्षगांठ पर संपन्न हुई संगोष्ठी

     मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा

    • By TN15
    • July 7, 2026
     मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    • By TN15
    • July 6, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    • By TN15
    • July 6, 2026
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    • By TN15
    • July 6, 2026
    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    • By TN15
    • July 6, 2026
    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन!