मुंबई में 6 घंटों में रेकॉर्ड तोड़ बारिश ,सड़कों पर भरा पानी; ट्रेनों पर भी असर

कल से ही हो रही लगातार बारिश की वजह से मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलवे सहित अन्य जरूरी काम काज भी ठप पड़े हैं। बता दें कि मुंबई में कल रात से ही भारी बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मुंबई में हाईटाइड को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मुंबई और उपनगरों में दिन भर आज बारिश के आसार हैं। कल शाम 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक मुंबई शहर में अवरेज 115.63 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा मुंबई पूर्व उपनगर में 168.68 मिमी बारिश जबकि मुंबई पश्चिमी उपनगर में 165.93 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान मुम्बई में बारिश की वजह से जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या भी खड़ी हो गई है।

इन इलाकों में तैनात NDRF की टीमें

टीमों को ठाणे, वसई (पालघर), महाड (रायगढ़), चिपलून (रत्नागिरी), कोल्हापुर, सांगली, सतारा घाटकोपर, कुर्ला और सिंधुदुर्ग में तैनात किया गया है। इस सिलसिले में एनडीआरएफ ने कहा कि उसने अंधेरी में तीन नियमित टीमें और नागपुर में एक टीम तैनात की है। यह कार्रवाई ‘किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और बाढ़ जैसी स्थिति के मामले में उचित प्रतिक्रिया देने के लिए की गई है।’

हाई टाइड का अलर्ट

वहीं भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने मुंबई के तट पर समुद्र में हाई टाइड की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर हाई टाइड की संभावना जताई गई है। इस दौरान समुद्र से उठने वाली लहरों की ऊंचाई 4.40 मीटर तक हो सकती है। वहीं रात 1 बजकर 41 मिनट पर 3.78 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। आज रात 8 बजकर 3 मिनट पर लो टाइड रहेगा, जिस दौरान समुद्री लहरों की ऊंचाई 1.64 मीटर रहेगी। इसके साथ ही कल सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर लो टाइड के दौरान लहरों की ऊंचाई 0.96 मीटर रहेगी।

बीएमसी की पूरी मशीनरी काम पर जुटी

नगर निगम ने यह भी कहा कि बीएमसी की पूरी मशीनरी काम पर लगी हुई है। इसने मुंबईकरों से अफवाहों पर विश्वास न करने का अनुरोध भी किया है। नगर निगम ने कहा कि कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और सबअर्बन ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। वर्ली, बुंटारा भवन, कुर्ला ईस्ट, मुंबई के किंग्स सर्किल इलाके, दादर और विद्याविहार रेलवे स्टेशन से जलभराव की खबरें मिली हैं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने भी जलभराव के कारण अपनी कई बसों का मार्ग बदल दिया है।

  • Related Posts

    प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी, 6 दिन से धरना जारी
    • TN15TN15
    • January 23, 2026

    उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के माघ मेले में…

    Continue reading
    24 घंटे में केरल जाएगा मानसून!

    2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक