चरण सिंह
कल्पना कीजिए कि त्रेता युग में जब राम रावण युद्ध हुआ उस समय यदि यह दौर होता रामादल और रावण दल पर किस किस तरह के मुकदमे दर्ज होते। शायद हत्या, हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ के। क्या एससी एसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज होता ?
कलयुग के राम तो हर मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। जी सुनने थोड़ा अजीब लग रहा होगा पर कलयुग के राम पर रावण ने एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। रावण ने राम पर आरोप अपने तीर से आंख फोड़ने का लगाया है।
जी हां। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में खैर गांव पड़ता है। इस गांव में रामलीला हो रही थी। 13 नवंबर की रात को जब राम-रावण युद्ध हुआ तो राम का तीर रावण की आंख में जा लगा। दरअसल राम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय ने रावण का मुकुट गिराने के मकसद से अपने धनुष से तीर चलाया तो उनका निशाना चूक गया और तीर सीधे रावण का किरदार निभा रहे सुनील कुमार की दाहिनी आंख में जा लगा। इससे उनकी आंख फूट गई और रोशनी चली गई। हादसे के बाद सुनील कुमार को अस्पताल ले जाया गया।
सुनील कुमार तभी से आंख के इलाज पर आया खर्च नैतिक पांडेय से मांग रहा था। सुनील कुमार का आरोप है कि नैतिक पांडेय ने आंख के इलाज पर आया खर्च तो नहीं दिया उल्टे उसके साथ गाली गलौज की। सुनील पांडेय ने शाहगंज थाने में नैतिक पांडेय के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है। सुनील पांडेय का आरोप है कि नैतिक पांडेय ने तीर दुर्भावनावश मारा है।
दरअसल आज की तारीख में जब एससी एसटी एक्ट के खिलाफ मोर्चा खुल गया है। यूजीसी एक्ट के खिलाफ इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने एससी एसटी एक्ट के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। यूजीसी एक्ट के खिलाफ देश में सवर्णों का बड़ा आंदोलन चल रहा है। ऐसे में सोनभद्र केखैर गाँव का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।








